भाषा:
Get App

खोजें

अपने मालिक का में नाम लेकर

  • यह साझा करें:
Get it on Google PlayDownload on the App Store
अपने मालिक का में नाम लेकरबज़्म की इब्तिदा कर रहा हूँया खुदा आबरू रख मेरी तू

अपने मालिक का में नाम लेकर

बज़्म की इब्तिदा कर रहा हूँ

या खुदा आबरू रख मेरी तू

तेरी हम्दो सना कर रहा हूँ

 

तू जो चाहे तो बन जाये किस्मत

मेरे सजदों की क्या है हकीकत

तेरी चौखट पे सर को झुका कर

फ़र्ज़ अपना अदा कर रहा हूँ

 

अपने मालिक का में नाम लेकर

बज़्म की इब्तिदा कर रहा हूँ

 

मेने दुनिया का देखा नज़ारा

अल-मदद केह के मैंने पुकारा

मुझको अपनी पनाहों में रखना

बस यही इल्तिजा कर रहा हूँ

 

अपने मालिक का में नाम लेकर

बज़्म की इब्तिदा कर रहा हूँ

 

आज महफ़िल में बैठे हैं जितने

सब के दिल की तमन्ना हो पूरी

सब को हाजी बना दे तू मौला

में तड़प कर दुआ कर रहा हूँ

 

अपने मालिक का में नाम लेकर

बज़्म की इब्तिदा कर रहा हूँ

 

अपने महबूब का दर दिखा दे

मेरा सोया मुक़द्दर जगा दे

लुत्फे दुनिया को ले आज से में

अपने दिल से जुदा कर रहा हूँ

 

अपने मालिक का में नाम लेकर

बज़्म की इब्तिदा कर रहा हूँ

Muslim Life Pro App
Download
WhatsApp Group
Join Now