भाषा:
Get App

खोजें

दुनिया में मुझे जो भी मिला जितना मिला है

  • यह साझा करें:
Get it on Google PlayDownload on the App Store
दुनिया में मुझे जो भी मिला जितना मिला हैसब कुछ ये मेरी माँ की दुआओं का सिला हैमेरी माँ प्यारी माँ , मेरी माँ प्यारी माँ

दुनिया में मुझे जो भी मिला जितना मिला है
सब कुछ ये मेरी माँ की दुआओं का सिला है
मेरी माँ प्यारी माँ , मेरी माँ प्यारी माँ

गुट्टी में मुझे मिदहते सर्कार मिली है
होटों पे तभी सैयदे आलम की सना है
सब कुछ ये मेरी माँ की दुआओं का सिला है
मेरी माँ प्यारी माँ , मेरी माँ प्यारी माँ

दिन रात ये मेरे, विराओं से वीरां थे मेरे
अब गुलशने उम्मीद का हर फूल खिला है
सब कुछ ये मेरी माँ की दुआओं का सिला है
मेरी माँ प्यारी माँ , मेरी माँ प्यारी माँ

सुन्नी हूँ में चिश्ती हूँ सना-ख्वाने नबी हूँ
क्या क्या मेरी तक़दीर में खालिक ने लिखा है
सब कुछ ये मेरी माँ की दुआओं का सिला है
मेरी माँ प्यारी माँ , मेरी माँ प्यारी माँ

माँ बाप के उठे हुए हाथों की बदौलत
देखो मेरे मालिक ने मुझे कितना दिया है
सब कुछ ये मेरी माँ की दुआओं का सिला है
मेरी माँ प्यारी माँ , मेरी माँ प्यारी माँ

याद आये वफ़ा माँ की तो बह जाते हैं आंसू
दर असल ये सरकार की सुन्नत से वफ़ा है
सब कुछ ये मेरी माँ की दुआओं का सिला है
मेरी माँ प्यारी माँ , मेरी माँ प्यारी माँ

अजमल हूँ में साद सय्यदा ज़ोहरा के बच्चों का
दिल में मेरे हसनैन की अम्मा की हया है
सब कुछ ये मेरी माँ की दुआओं का सिला है
मेरी माँ प्यारी माँ , मेरी माँ प्यारी माँ
टैग:
Muslim Life Pro App
Download
WhatsApp Group
Join Now