भाषा:
Get App

खोजें

फातिमा तेरी चादर का पुछना | तेरी चादर का एहसान इस्लाम पर

  • यह साझा करें:
Get it on Google PlayDownload on the App Store
फातिमा तेरी चादर का पुछना,तेरी चादर का एहसान इस्लाम पर,तेरी चादर के टुकड़े 72 हुए,

फातिमा तेरी चादर का पुछना,
तेरी चादर का एहसान इस्लाम पर,
तेरी चादर के टुकड़े 72 हुए,
उन 72 का एहसान इस्लाम पर।

सैय्यदा तेरे बाबा हबीब-ए-खुदा (ﷺ),
तेरे शौहर हैं मौला अली मुर्तज़ा,
तेरे बच्चे शहीदान-ए-कर्बोबला,
तेरे घर भर का एहसान इस्लाम पर।

रन में ज़ैनब ने यूं हक अदा कर दिया,
यानी तामिल-ए-हुक्म-ए-खुदा कर दिया,
अपने बच्चों को दीं पर फिदा कर दिया,
ऐसी मादर का एहसान इस्लाम पर।

वक़्त आया तो आका ने सर दे दिया,
राह-ए-हक़ में नवासो का सर दे दिया,
एक जान ही नहीं घर घर दिया,
इब्न-ए-हैदर का एहसान इस्लाम पर।

ज़िक्र-ए-जांबाज़ तालिब करें क्या बयान,
लुट गए रण में जब सारे पीर-ओ-जवान,
हद तो ये एक तिशना लब, बे-जुबां,
नन्हे असगर का एहसान इस्लाम पर।

Muslim Life Pro App
Download
WhatsApp Group
Join Now