भाषा:
Get App

खोजें

पीराने पीर मेरे शाहे जिलानी

  • यह साझा करें:
Get it on Google PlayDownload on the App Store
पीराने पीर मेरे शाह-ए-जीलानीरोशन ज़मीर मेरे शाह-ए-जीलानीवाह ! क्या मर्तबा अये गौस ! है बाला तेराऊँचे ऊँचों के सरों से क़दम आला तेरा
पीराने पीर मेरे शाह-ए-जीलानी
रोशन ज़मीर मेरे शाह-ए-जीलानी
 
वाह ! क्या मर्तबा अये गौस ! है बाला तेरा
ऊँचे ऊँचों के सरों से क़दम आला तेरा
 
सर भला क्या कोई जाने के है कैसा तेरा
औलिया मलते हैं आँखें वो है तलवा तेरा
 
पीराने पीर मेरे शाह-ए-जीलानी
रोशन ज़मीर मेरे शाह-ए-जीलानी
 
क्या दबे जिसपे हिमायत का हो पंजा तेरा
शेर को खतरे में लाता नहीं कुत्ता तेरा
 
पीराने पीर मेरे शाह-ए-जीलानी
रोशन ज़मीर मेरे शाह-ए-जीलानी
 
कसमें दे-दे के खिलाता है पिलाता है तुजे
प्यारा अल्लाह तेरा चाहने वाला तेरा
 
पीराने पीर मेरे शाह-ए-जीलानी
रोशन ज़मीर मेरे शाह-ए-जीलानी
 
तुजसे दर, दर से सग, और सग से है मुझको निस्बत 
मेरी गर्दन में भी है दूर का डोरा तेरा
 
पीराने पीर मेरे शाह-ए-जीलानी
रोशन ज़मीर मेरे शाह-ए-जीलानी
 
इस निशानी के जो सग हैं नहीं मारे जाते
हश्र तक मेरे गले में रहे पट्टा तेरा
 
पीराने पीर मेरे शाह-ए-जीलानी
रोशन ज़मीर मेरे शाह-ए-जीलानी
 
फखर-ए-आक़ा में रज़ा और भी एक नज़्म-ए-रफ़ीक़
चल लिखा लाएं सना-ख्वानों में चहेरा तेरा
 
पीराने पीर मेरे शाह-ए-जीलानी
रोशन ज़मीर मेरे शाह-ए-जीलानी
Muslim Life Pro App
Download
WhatsApp Group
Join Now