भाषा:
Get App

खोजें

बा'दे रमजान ईद होती है

  • यह साझा करें:
Get it on Google PlayDownload on the App Store
बा'दे रमजान ईद होती हैरब्ब की रेहमत मज़ीद होती हैजिसको आक़ा की दीद होती है

बा'दे रमजान ईद होती है
रब्ब की रेहमत मज़ीद होती है

जिसको आक़ा की दीद होती है
उसपे क़ुर्बान ईद होती है

ईद तुमको मुबारक ए साईम
रोज़ादारों की ईद होती है

रोज़ादारों के वास्ते वल्लाह
मगफिरत की नवीद होती है

बेनमाज़ों की रोजाखोरों की
कौन कहता है ईद होती है

जिसको आक़ा मदीने बुलवाएं
उस मुसलमां की ईद होती है

मुझको ईदी में दो बाक़ी आक़ा
जाने कब मेरी ईद होती है

ईद अत्तार उसकी है जिसको
ख्वाब में उनकी दीद होती है

Muslim Life Pro App
Download
WhatsApp Group
Join Now