भाषा:
Get App

खोजें

बन्दा क़ादिर का भी क़ादिर भी है अ़ब्दुल क़ादिर,

  • यह साझा करें:
Get it on Google PlayDownload on the App Store
Banda Qadir Ka Bhi Qadir Bhi Hai Abdul Qadir Manqabat Sharif Lyrics | Kalame Aalahazratnaat.operaking.in

बन्दा क़ादिर का भी क़ादिर भी है अ़ब्दुल क़ादिर,

सिर्रे बात़िन भी है ज़ाहिर भी है अ़ब्दुल क़ादिर


मुफ़्तिये शर-अ़ भी है क़ाज़िये मिल्लत भी है

इ़ल्मे असरार से माहिर भी है अ़ब्दुल क़ादिर


मम्बए़ फ़ैज़ भी है मज़्मए अफ़्ज़ाल भी है,

मेहरे इरफ़ां का मुनव्वर भी है अ़ब्दुल क़ादिर


कुत़्बे अब्दाल भी है मह़वरे इरशाद भी है

मर्कज़े दाइरए सिर भी है अब्दुल क़ादिर


सिल्के इ़रफ़ां की ज़िया है यही दुर्रे मुख़्तार,

फ़ख़रे अश्बाहो नज़ाइर भी है अ़ब्दुल क़ादिर


इस के फ़रमान हैं सब शारेह़े हुक्में शारेआ़,

मज़्हरे नाही व आमिर भी है अ़ब्दुल क़ादिर


ज़ी तसर्रुफ़ भी है माज़ून भी मुख़्तार भी है

कारे आलम का मुदब्बिर भी है अ़ब्दुल क़ादिर


रश्के बुलबुल है रज़ा लालए सद दाग़ भी है,

आप का वासिफ़ो ज़ाकिर भी है अ़ब्दुल क़ादिर

Muslim Life Pro App
Download
WhatsApp Group
Join Now