भाषा:
Get App

खोजें

हाले दिल किसको सुनाएं आप के होते हुए

  • यह साझा करें:
Get it on Google PlayDownload on the App Store
हाले दिल किसको सुनाएं आप के होते हुएक्यों किसी के दर पे जाएँ आप के होते हुए
हाले दिल किसको सुनाएं आप के होते हुए
क्यों किसी के दर पे जाएँ आप के होते हुए

में गुलामे मुस्तफा हूँ ये मेरी पहचान है
ग़म मुझे क्यूँ कर सताएं आप के होते हुए

अपना जीना अपना मरना अब इसी चोखट पे है
हम कहाँ सरकार जाएँ आप के होते हुए

कह रहा है आपका रब्ब "अंत-फ़ीहिम" आप से
क्यूँ इन्हेँ में दूँ सज़ाएं आप के होते हुए

सामने है ए अली के लाल उस्वा आपका
क्यों किसी का खौफ खाएं आप के होते हुए

में ये कैसे मान जाऊं शाम के दरबार में
छीन ले कोई रीदाएँ आप के होते हुए

ये तो हो सकता नहीं ये बात मुंकिन ही नहीं
मेरे घर आलाम आए आप के होते हुए

कौन है अल्ताफ अपना हाले दिल जिस से कहें
ज़ख्मे दिल किस को दिखाएँ आप के होते हुए
Muslim Life Pro App
Download
WhatsApp Group
Join Now