भाषा:
Get App

खोजें

जबीन इज के सजदे लुटा कर उनके कूचे में

  • यह साझा करें:
Get it on Google PlayDownload on the App Store
जबीने इज्ज़ के सजदे लुटा कर उनके कूचे मेंमुक़द्दर अपना चमकाएंगे जा कर उनके कूचे मेंकिसी सूरत हमारा अब यहां जी नहीं लगता
 
जबीने इज्ज़ के सजदे लुटा कर उनके कूचे में
मुक़द्दर अपना चमकाएंगे जा कर उनके कूचे में

किसी सूरत हमारा अब यहां जी नहीं लगता
हमें बादे सबा ले जा उड़ा कर उनके कूचे में

कभी हम गुम्बदे ख़ज़रा को देखेंगे कभी खुद को
निगाहें बार बार अपनी उठा कर उनके कूचे में

उन्हें हम दिल ही दिल हाले दिल अपना सनाएँगे
ज़माने की निगाहों से छुपा कर उनके कूचे में

है तू भी अंदलीबे गुल्सिताने मुस्तफा नय्यर
सुना नग्में मुहम्मद के तू जा कर उनके कूचे में
Muslim Life Pro App
Download
WhatsApp Group
Join Now