भाषा:
Get App

खोजें

करम मांगता हूं अता मांगता हूं

  • यह साझा करें:
Get it on Google PlayDownload on the App Store
करम मांगता हूँ 'अता मांगता हूँइलाही ! में तुजसे दुआ मांगता हूँ'अता कर तू शाह-ए-करीमी का सदक़ा

करम मांगता हूँ 'अता मांगता हूँ

करम मांगता हूँ 'अता मांगता हूँ
इलाही ! में तुजसे दुआ मांगता हूँ

'अता कर तू शाह-ए-करीमी का सदक़ा
'अता कर दे शान-ए-रहीमी का सदक़ा
न मांगूंगा तुजसे तो मांगूंगा किस से
तेरा हूँ में तुजसे दुआ मांगता हूँ

करम मांगता हूँ अता मांगता हूँ
इलाही में तुजसे दुआ मांगता हूँ

जो मुफ़लिस हैं उनको तू दौलत 'अता कर
जो बीमार हैं उनको सेहत 'अता कर
मरीज़ों की खातिर शिफा मांगता हूँ
इलाही ! में तुजसे दुआ मांगता हूँ

करम मांगता हूँ अता मांगता हूँ
इलाही में तुजसे दुआ मांगता हूँ

मेरी जो बहनें कुंवारी हैं मौला !
उन्हें नेक रिश्ता 'अता कर दे मौला !
में सदक़ा-ए-ज़हरा सदा मांगता हूँ
इलाही में तुजसे दुआ मांगता हूँ

करम मांगता हूँ अता मांगता हूँ
इलाही में तुजसे दुआ मांगता हूँ

जो नादार हैं कुछ नहीं जिनके पल्ले
उन्हें भी दिखा दे हरम के तू जलवे
हुज़ूरी हो सबकी दुआ मांगता हूँ
इलाही ! में तुजसे दुआ मांगता हूँ

करम मांगता हूँ अता मांगता हूँ
इलाही में तुजसे दुआ मांगता हूँ

वतन के भड़कते शरारे बुजा दे 
इसे फिर उख़ुव्वत का गुलशन बना दे
में अम्नो अमां की रिदा मांगता हूँ
इलाही में तुजसे दुआ मांगता हूँ

करम मांगता हूँ अता मांगता हूँ
इलाही में तुजसे दुआ मांगता हूँ

इलाही ! तुजे वास्ता पंजतन का
हो शादाब गुंचा दिलों के चमन का
में सदक़ा-ए-ग़ौसुल वरा मांगता हूँ
इलाही ! में तुजसे दुआ मांगता हूँ

करम मांगता हूँ अता मांगता हूँ
इलाही में तुजसे दुआ मांगता हूँ
Muslim Life Pro App
Download
WhatsApp Group
Join Now