भाषा:
Get App

खोजें

मदीना याद कर लेना

  • यह साझा करें:
Get it on Google PlayDownload on the App Store
जीने की तरफ़ देख न मरने की तरफ़ देखजब चोट लगे दिल को मदीने की तरफ़ देखजो कोई ग़म सताए तो मदीना याद कर लेनान दिल को चैन आए तो मदीना याद कर लेना

जीने की तरफ़ देख न मरने की तरफ़ देख
जब चोट लगे दिल को मदीने की तरफ़ देख

जो कोई ग़म सताए तो मदीना याद कर लेना
न दिल को चैन आए तो मदीना याद कर लेना

सहारा बे-सहारों का, मदावा ग़म के मारों का
न कोई काम आए तो मदीना याद कर लेना

जो कोई ग़म सताए तो मदीना याद कर लेना

उमूमन ज़िंदगी में दुख के दिन भी आ ही जाते हैं
कभी लम्हा ये आए तो मदीना याद कर लेना

जो कोई ग़म सताए तो मदीना याद कर लेना

सुना है मुश्किलों में साथ कोई भी नहीं चलता
ज़माना छोड़ जाए तो मदीना याद कर लेना

जो कोई ग़म सताए तो मदीना याद कर लेना

कभी अश्क़ों की बोली भी ख़मोशी में बदल जाए
और दिल आँसू बहाए तो मदीना याद कर लेना

जो कोई ग़म सताए तो मदीना याद कर लेना

हवाएँ भी मुख़ालिफ़ हों, हो दरिया में भी तुग़्यानी
और कश्ती डूब जाए तो मदीना याद कर लेना

जो कोई ग़म सताए तो मदीना याद कर लेना

कभी जो साँस बिखरी हो, कभी धड़कन जो उलझी हो
न दिल भी जो सँभल पाए मदीना याद कर लेना

जो कोई ग़म सताए तो मदीना याद कर लेना

मुसीबत में तो हर कोई उन्हीं को याद करता है
ख़ुशी, अहमद ! जो आए तो मदीना याद कर लेना

जो कोई ग़म सताए तो मदीना याद कर लेना

Muslim Life Pro App
Download
WhatsApp Group
Join Now