भाषा:
Get App

खोजें

मंज़र फ़िज़ा ए दहर मैं सारा अली का है

  • यह साझा करें:
Get it on Google PlayDownload on the App Store
मंज़र फ़िज़ा-ए-दहर में सारा 'अली का हैजिस सिम्त देखता हूँ नज़ारा 'अली का है

मंज़र फ़िज़ा-ए-दहर में सारा 'अली का है
जिस सिम्त देखता हूँ नज़ारा 'अली का है

कुल का जमाल जुज़्व के चेहरे से है 'अयाँ
घोड़े पे है हुसैन नज़ारा 'अली का है

मरहब दो-नीम है ज़ेर-ए-मक़्तल पड़ा हुआ
उठने का अब नहीं के ये मारा 'अली का है

तुम दख़्ल दे रहे हो अक़ीदत के बाब में
देखो मा'मला ये हमारा 'अली का है

तू क्या है और क्या है तेरे 'इल्म की बिसात
तुझ पे करम नसीर ये सारा 'अली का है

Muslim Life Pro App
Download
WhatsApp Group
Join Now