भाषा:
Get App

खोजें

सात समंदर पर है भारी क़तरा गौस ए आज़म का

  • यह साझा करें:
सात समंदर पर है भारी क़तरा गौस ए आज़म का


चांद सितारों से बढ़ कर है ज़र्रा गौस ए आज़म का,

सात समंदर पर है भारी क़तरा गौस ए आज़म का।


अब्दुल कादिर को क़ादीर ने ऐसी कुदरत बख्शी है,

क़ब्र से मुर्दा उठ के लगाए नारा गौस ए आज़म का।

 

कस्मे दे कर ही खिलाए अब्दुल कादिर को कादिर,

मर्ज़ी ए मौला का होता है लुक्मा गौस ए आज़म का।

 

सत्तर घर में कैसे पहुंचे जब ये समझना मुश्किल था,

पेड़ के पत्तों पर देखा तब जलवा गौस ए आज़म का।

 

बोले फरिश्ते इसको न छेड़ो ये है सग ए गौस ए आज़म,

देखो गले में इसके पड़ा है पट्टा गौस ए आज़म का।

टैग:
Mohammad Wasim

Mohammad Wasim

KI MUHAMMAD ﷺ SE WAFA TU NE TO HUM TERE HAIN,YEH JAHAN CHEEZ HAI KYA, LAUH O QALAM TERE HAIN.

Muslim Life Pro App
Download
WhatsApp Group
Join Now