भाषा:
Get App

खोजें

सरकार ए गौस ए आज़म नज़्र ए करम खुदारा

  • यह साझा करें:
सरकार ए गौस ए आज़म नज़्र ए करम खुदारा

सरकार ए गौस ए आज़म नज़्र ए करम खुदारा,

मेरा ख़ाली कासा भर दो मैं फ़कीर हुं तुम्हारा।


 

झोली को मेरी भर दो वरना कहेगी दुनिया,


ऐसे सखी का मंगता फिरता है मारा मारा।

 

सब का कोई न कोई दुनिया में आसरा है,

मेरा बा–जुज़ तुम्हारे कोई नहीं सहारा।

 

मीरा बने हैं दूल्हा महफिल सजी हुई है,

सब औलिया बाराती क्या खूब है नज़ारा।

 

ये अता ए दस्तगीरी कोई मेरे दिल से पूछे,

वहीं आ गए मदद को मैंने जब जहां पुकारा।

 

ये तेरा करम है या गौस जो बना लिया है अपना,

कहां मुझसा ये कमिना कहां सिलसिला तुम्हारा।

टैग:
Mohammad Wasim

Mohammad Wasim

KI MUHAMMAD ﷺ SE WAFA TU NE TO HUM TERE HAIN,YEH JAHAN CHEEZ HAI KYA, LAUH O QALAM TERE HAIN.

Muslim Life Pro App
Download
WhatsApp Group
Join Now