भाषा:
Get App

खोजें

तुमने शाहे जिलान मुझे बग़दाद बुलाया

  • यह साझा करें:
तुमने शाहे जिलान मुझे बग़दाद बुलाया

तुमने शह-ए-जिलान ! मुझे बग़दाद बुलाया
यूँ मेरे मुक़द्दर को शहा ! तुमने जगाया
 
देखूं तेरा दरबार में , मेरी थी ये तमन्ना
मुद्दत का मेरे दिल का ये अरमान बराया
 
हो शुक्र अदा कैसे तुम्हारा शह-ए-जिलान !
मुज पापी को दरबार का दीदार कराया
 
हाँ ! हाँ ! तुम्हें मालूम है क्या चाहिए मुझको
या गौस ! करम कर बड़ी दूर से आया
 
हर आरज़ू बर आये उबैद-ए-रज़वी की
ये अर्ज़ लिए आक़ा कराची से में आया
Mohammad Wasim

Mohammad Wasim

KI MUHAMMAD ﷺ SE WAFA TU NE TO HUM TERE HAIN,YEH JAHAN CHEEZ HAI KYA, LAUH O QALAM TERE HAIN.

Muslim Life Pro App
Download
WhatsApp Group
Join Now