भाषा:
Get App

खोजें

Waqt Sehri Ka Ho Gaya Jaago

  • यह साझा करें:
Get it on Google PlayDownload on the App Store
वक़्त सहरी का हो गया जागोनूर हर सिम्त छा गया जागो उठो सहरी की करलो तैयारीरोज़ा रखना है आज का जागो

वक़्त सहरी का हो गया जागो
नूर हर सिम्त छा गया जागो 
 
उठो सहरी की करलो तैयारी
रोज़ा रखना है आज का जागो 
 
माह-ए-रमज़ान फ़र्ज़ हैं रोज़े 
एक भी तुम न छोड़ना जागो 
 
उठो-उठो वुज़ू भी कर लो और
तुम तहज्जुद करो 'अदा जागो 
 
चाय गरमा-गरम पियो उठ कर
खालो हलकी सी कुछ ग़िज़ा जागो 
 
होगी मक़बूल फ़ज़्ल-ए-मौला से 
खाके सहरी करो दुआ जागो 
 
माह-ए-रमज़ान की बरकतें लूटो
लूट लो रहमत-ए-ख़ुदा जागो 
 
सहरी खा कर के तुम 'अदा करलो 
सुन्नत-ए-शाह-ए-अम्बिया जागो 
 
तुमको मौला मदीना दिखलाए
और हज भी करो 'अदा जागो 
 
माह-ए-रमज़ान के सदक़े में 
दे ख़ुदा 'इश्क़-ए-मुस्तफा जागो 
 
सहर-ओ-इफ्तार का मदीने में
दे शराफ तुमको किब्रिया जागो 
 
रहमतों की जड़ी बरसती है
जल्द उठ कर के लो नहा जागो 
 
तुमको दीदार-ए-मुस्तफा हो जाए
है ये 'अत्तार की दुआ जागो 
Muslim Life Pro App
Download
WhatsApp Group
Join Now