Language:

Search

आओ मिलकर पेड़ लगाए 🌳🌳

  • Share this:
Get it on Google PlayDownload on the App Store

जब तलक ज़िंदा रहेगा आशियाँ दे जाएगा

क़त्ल होगा पेड़ तो भी लकड़ियाँ दे जाएगा

 

उम्र भर देता रहेगा साँस अपनी साँस से

फिर तुम्हारे घर के चौखट खिड़कियाँ दे जाएगा

 

जब नदी के दो किनारे बाढ़ में बह जाएँगे 

तब तुम्हें मंज़िल की ख़ातिर  कश्तियाँ दे जाएगा

 

जो न दे पाए उसे इक ज़िंदगी जीने का हक़

वो शज़र उनके लिए भी कुर्सियाँ दे जाएगा

 

आप हीरे खोजते रहना भले माटी तले

वो परिंदों के घरों को पत्तियाँ दे जाएगा।

 

Muslim Life Pro App
Download
WhatsApp Group
Join Now