भाषा:
Get App

खोजें

दर्द सह कर भी तेरा नाम लिए जाते हैं

  • यह साझा करें:
Get it on Google PlayDownload on the App Store
दर्द सह कर भी तेरा नाम लिए जाते हैंतेरे दीवाने तुझे याद किए जाते हैं

दर्द सह कर भी तेरा नाम लिए जाते हैं
तेरे दीवाने तुझे याद किए जाते हैं

तू नवाज़े, न नवाज़े, तेरी मर्ज़ी, जानाँ !
हम तो सजदे तेरी चौखट पे किए जाते हैं

शुक्रिया तेरा रफ़ूगर ! मगर इतना तो बता
क्या मोहब्बत में गरेबान सीए जाते हैं !

एक हम हैं के हमें कुछ भी नहीं पास-ए-वफ़ा
एक वो हैं जो करम हम पे किए जाते हैं

हम परस्तार-ए-मोहब्बत हैं, हमें जाम से क्या !
वो पिलाते हैं निग़ाहों से, पिए जाते हैं

जाने वाले तेरे क़दमों के निशाँ बाक़ी हैं
हम तो सजदे उन्हीं राहों पे किए जाते हैं

ए फ़ना ! इश्क़ का दस्तूर तुझे क्या मालूम !
इश्क़ में दिल ही नहीं सर भी दिए जाते हैं

टैग:
Muslim Life Pro App
Download
WhatsApp Group
Join Now