भाषा:
Get App

खोजें

क्या बताऊँ की क्या मदीना है

  • यह साझा करें:
Get it on Google PlayDownload on the App Store
बताऊँ की क्या मदीना हैबस मेरा मुद्द'आ मदीना है
क्या बताऊँ की क्या मदीना है
बस मेरा मुद्द'आ मदीना है
 
उठ के जाऊं कहाँ मदीने से
क्या कोई दूसरा मदीना है
 
क्या बताऊँ की क्या मदीना है
 
उसकी आँखों का नूर तो देखो
जिसका देखा हुआ मदीना है
 
क्या बताऊँ की क्या मदीना है
 
दिल में अब कोई आरज़ू ही नहीं
या मुहम्मद है , या मदीना है
 
क्या बताऊँ की क्या मदीना है
 
दुनिया वाले तो दर्द देते हैं
ज़ख़्मी दिल की दवा मदीना है
 
क्या बताऊँ की क्या मदीना है
 
मेरे आक़ा ! मुझे बुला लीजिये
मुझको भी देखना मदीना है 
 
क्या बताऊँ की क्या मदीना है
 
दिल फ़िदा है मदीने वाले पर
दिल मुनव्वर ! मेरा मदीना है
 
क्या बताऊँ की क्या मदीना है
टैग:
Muslim Life Pro App
Download
WhatsApp Group
Join Now