भाषा:
Get App

खोजें

Get Muslim Life Pro App

Get it on Google PlayDownload on the App Store

मेरी बात बन गई है तेरी बात करते करते

  • यह साझा करें:
मेरी बात बन गई है तेरी बात करते करते,तेरे शहर में मैं आऊँ तेरी ना’त पढ़ते पढ़ते।

मेरी बात बन गई है तेरी बात करते करते,

तेरे शहर में मैं आऊँ तेरी ना’त पढ़ते पढ़ते।

 

तेरे ‘इश्क़ की बदौलत मुझे ज़िंदगी मिली है,

मुझे मौत आए, आक़ा ! तेरा ज़िक्र करते करते।

 

मेरे सूने सूने घर में कभी रौनक़ें ‘अता हों,

मैं दीवाना हो ही जाऊँ तेरी राह तकते तकते।

 

किसी चीज़ की तलब है न है आरज़ू भी कोई,

तूने इतना भर दिया है कश्कोल भरते भरते।

 

है जो ज़िंदगानी बाक़ी, ये इरादा कर लिया है,

तेरे मुन्किरों से, आक़ा ! मैं मरूँगा लड़ते लड़ते।

 

मेरी ऐसी हाज़री हो कि कभी न वापसी हो,

मिले सदक़ा पंज-तन का तेरी ना’त पढ़ते पढ़ते।


नासिर की हाज़री हो कभी आस्ताँ पे तेरे,

कि ज़माना हो गया है मुझे आहें भरते भरते।

Muslim Life Pro App
Download
WhatsApp Group
Join Now