भाषा:
Get App

खोजें

नबी का ज़िक्र ही खुदा का ज़िक्र है

  • यह साझा करें:
Get it on Google PlayDownload on the App Store
नबी का ज़िक्र ही खुदा का ज़िक्र हैनबी की बात ही खुदा की बात हैयदुल्लाह कह दिया तो साबित हो गयानबी का हाथ ही खुदा का हाथ है
नबी का ज़िक्र ही खुदा का ज़िक्र है
नबी की बात ही खुदा की बात है
यदुल्लाह कह दिया तो साबित हो गया
नबी का हाथ ही खुदा का हाथ है

नबी का ज़िक्र ही खुदा का ज़िक्र है
नबी की बात ही खुदा की बात है

नबी का लब पर जो ज़िक्र है बेमिसाल आया कमाल आया
जो हिज्रे तयबाह में याद बन कर, ख़याल आया कमाल आया

तेरी दुआओं ही की बदौलत, अज़ाबे रब्ब से बचे हुए हैं
जो हक़ में उम्मत के तेरे लब पर सवाल आया कमाल आया

कौसर भी इन्हीं की है, जन्नत भी इन्हीं की है
सच पूछो तो अल्लाह की हर चीज़ इन्हीं की है

न बन सकी है न बन सकेगा मिसाल तेरी जवाब तेरा

तू शाहे ख़ुबाँ, तू जाने जानां
है चेहरा उम्मुल किताब तेरा

तू सबसे अव्वल तू सबसे आखिर
मिला है हुस्ने दवाम तुझको
है उम्र लाखों बरस की तेरी
मगर है ताज़ा शबाब तेरा

अपनी रेहमत के समंदर में उतर जाने दे
बेठिकाना हूँ अजल से , मुझे घर जाने दे

मौत पर मेरी शहीदों की भी रश्क आएगा
अपने क़दमों से लिपट कर मुझे मर जाने दे

कौसर भी इन्हीं की है, जन्नत भी इन्हीं की है
Muslim Life Pro App
Download
WhatsApp Group
Join Now