भाषा:
Get App

खोजें

नहीं है कोई दुनिया में हमारा या रसूलल्लाह

  • यह साझा करें:
Get it on Google PlayDownload on the App Store
नहीं है कोई दुनिया में हमारा या रसूलल्लाह !हमें तो आप ही का है सहारा या रसूलल्लाह !नहीं है कोई दुनिया में हमारा या रसूलल्लाह !

नहीं है कोई दुनिया में हमारा या रसूलल्लाह !
हमें तो आप ही का है सहारा या रसूलल्लाह !

नहीं है कोई दुनिया में हमारा या रसूलल्लाह !

हूँ सर से पाओं तक डूबा हुआ ग़म के समंदर में
नहीं आता नज़र कोई किनारा या रसूलल्लाह !

नहीं है कोई दुनिया में हमारा या रसूलल्लाह !

तलातुम-ख़ेज़ है दरिया , भंवर में है मेरी कश्ती
नज़र आता नहीं कोई किनारा या रसूलल्लाह !

नहीं है कोई दुनिया में हमारा या रसूलल्लाह !

तड़पता है ये दिल मेरा , तरसती हैं मेरी आँखें
बुलालो अब मदीने में दुबारा या रसूलल्लाह !

नहीं है कोई दुनिया में हमारा या रसूलल्लाह !

तड़पता है मेरा दिल और तरसती हैं मेरी आँखें
बुलालो अब मदीने में दुबारा या रसूलल्लाह !

नहीं है कोई दुनिया में हमारा या रसूलल्लाह !

ख़ुदा जब तुमसे फरमाए के लाओ अपनी उम्मत को 
हमारी तरफ भी कर देना इशारा या रसूलल्लाह !

नहीं है कोई दुनिया में हमारा या रसूलल्लाह !

ख़ुदा जब तुमसे फरमाए के लाओ अपनी उम्मत को 
हमारी सिम्त भी करना इशारा या रसूलल्लाह !

नहीं है कोई दुनिया में हमारा या रसूलल्लाह !

बरोज़-ए-हश्र मेरे इस यक़ीं की लाज रख लेना 
तुम्हारा हूँ , तुम्हारा हूँ, तुम्हारा या रसूलल्लाह !

नहीं है कोई दुनिया में हमारा या रसूलल्लाह !

हकीकत में बहोत बड़ कर के है 'अर्श-ए-मु'अल्ला से
ज़मीं जिस पर हो नक़्श-ए-पा तुम्हारा या रसूलल्लाह !

नहीं है कोई दुनिया में हमारा या रसूलल्लाह !

दम-ए-आख़िर ज़रा मुश्ताक़ पर इतना करम करना 
हो इसके लब पे भी कलमा तुम्हारा या रसूलल्लाह !

टैग:
Muslim Life Pro App
Download
WhatsApp Group
Join Now