भाषा:
Get App

खोजें

नूर से अपने सरवर-ए-आलम दुनिया जगमगाने आए

  • यह साझा करें:
नूर से अपने सरवर-ए-आलम दुनिया जगमगाने आए

नूर से अपने सरवर-ए-'आलम दुनिया जगमगाने आए
ग़म के मारों, दुखियारों को वो सीने से लगाने आए

दुनिया जगमगाने आए, दुनिया जगमगाने आए

नूर-ए-निगाह-ए-अंबिया, मेरे हुज़ूर आ गए
शान-ओ-निशान-ए-किब्रिया, मेरे हुज़ूर आ गए

नूर से अपने सरवर-ए-'आलम दुनिया जगमगाने आए

निखरा हुवा है रू-ए-गुल, फैली हुई है बू-ए-गुल
बन के बहार-ए-जाँ-फ़िज़ा, मेरे हुज़ूर आ गए

नूर से अपने सरवर-ए-'आलम दुनिया जगमगाने आए

अश्कों से भर के झोलियाँ आँखें बिछा दो राह में
सल्ले-'अला की दो सदा, मेरे हुज़ूर आ गए

नूर से अपने सरवर-ए-'आलम दुनिया जगमगाने आए

चटकी हुई है चाँदनी, फैली हुई है रौशनी
दरिया रवाँ है नूर का, मेरे हुज़ूर आ गए

नूर से अपने सरवर-ए-'आलम दुनिया जगमगाने आए

साइम ! कमाल-ए-ज़ौक़ से, क़ल्ब-ओ-नज़र को शौक़ से
राहों में आज दो बिछा, मेरे हुज़ूर आ गए

ना'त-ख़्वाँ:

ओवैस रज़ा क़ादरी

Mohammad Wasim

Mohammad Wasim

KI MUHAMMAD ﷺ SE WAFA TU NE TO HUM TERE HAIN,YEH JAHAN CHEEZ HAI KYA, LAUH O QALAM TERE HAIN.

Muslim Life Pro App
Download
WhatsApp Group
Join Now