भाषा:
Get App

खोजें

प्यारी माँ मुझ को तेरी दुआ चाहिए

  • यह साझा करें:
Get it on Google PlayDownload on the App Store
प्यारी माँ ! मुझ को तेरी दु'आ चाहिएतेरे आँचल की ठंडी हवा चाहिएलोरी गा गा के मुझ को सुलाती है तू

प्यारी माँ ! मुझ को तेरी दु'आ चाहिए
तेरे आँचल की ठंडी हवा चाहिए

लोरी गा गा के मुझ को सुलाती है तू
मुस्कुरा कर सवेरे जगाती है तू
मुझ को इस के सिवा और क्या चाहिए
प्यारी माँ ! मुझ को तेरी दु'आ चाहिए

तेरी ममता के साए में फूलूँ-फलूँ
थाम कर तेरी ऊँगली मैं बढ़ती चलूँ
आसरा बस तेरे प्यार का चाहिए
प्यारी माँ ! मुझ को तेरी दु'आ चाहिए

तेरी ख़िदमत से दुनिया में 'अज़मत मेरी
तेरे क़दमों के नीचे है जन्नत मेरी
'उम्र-भर सर पे साया तेरा चाहिए
प्यारी माँ ! मुझ को तेरी दु'आ चाहिए


नशीद-ख़्वाँ:
हिबा मुज़म्मिल क़ादरी
आइशा अब्दुल बासित

Muslim Life Pro App
Download
WhatsApp Group
Join Now