भाषा:
Get App

खोजें

Get Muslim Life Pro App

Get it on Google PlayDownload on the App Store

या रसूलल्लाही उन्ज़ूर हा लना

  • यह साझा करें:
या रसूलल्लाही उन्ज़ूर हा लनाया हबीबल्लाही इस्म-अ-का-लनाइन्ननी फि बहरी हम्मीम मुगरकनख़ूज़ियति सहिल्लाना अश्कालना

या रसूलल्लाही उन्ज़ूर हा लना
या हबीबल्लाही इस्म-अ-का-लना
इन्ननी फि बहरी हम्मीम मुगरकन
ख़ूज़ियति सहिल्लाना अश्कालना

या नबी चश्मे करम फरमाइए
दरगुज़र हर एक खता फरमाइए

गुम्बदे ख़ज़रा के जलवे हों नसीब
दरगुज़र हर एक खता फरमाइए

आपके क़दमों में हो जाऊं शहीद
और कुछ सबक ऐसा शाह फरमाइए

या रसूलल्लाह मेरी मगफिरत
हो खुदा से ये दुआ फरमाइए

इस्तिक़ामत दीन पर हम को अता
अज़ पए गौसो रज़ा फरमाइए

नेअमते अख़लाक़ कर दीजिये अता
ये करम या मुस्तफा फरमाइए

ग़ीबतो चुगली की आदत से बचें
ये करम या मुस्तफा फरमाइए

हम रियाकारी से बचते ही रहे
ये करम या मुस्तफा फरमाइए

नफ़्सों शैतान की शरारत दूर हो
ये करम या मुस्तफा फरमाइए

अपने आसी की शफ़ाअत हश्र में
शाफ़ा-इ-रोज़े जज़ा फरमाइए

मदनी बुरका पहनें सब बहने करम
फातिमा का वास्ता फरमाइए

दूर हों आफतो मसाइब या नबी
बहेरे शाहे कर्बला फरमाइए

दम लबों पर आ गया अत्तार का
अब कदम रंजा शहा फरमाइए
टैग:
Muslim Life Pro App
Download
WhatsApp Group
Join Now