भाषा:
Get App

खोजें

उस रब्बे दो आलम की अत सब के लिए है

  • यह साझा करें:
Get it on Google PlayDownload on the App Store
उस रब्बे दो आलम की अत़ा सब के लिए हैये चांद ये सूरज ये ज़िया सब के लिए है

उस रब्बे दो आलम की अत़ा सब के लिए है

ये चांद ये सूरज ये ज़िया सब के लिए है

 

महदूद नहीं है ये किसी एक बशर तक

ये फूल ये खुशबू ये फ़िजा सब के लिए है

 

उस रब्बे दो आलम की अत़ा सब के लिए है

 

वो कौन है झुटलाये जो इस शान ए करम को

अल्लाह की रह़मत की घटा सब के लिए है

 

उस रब्बे दो आलम की अत़ा सब के लिए है

 

जो ज़र्रे को खुर्शीद बना देती है पल में

उसकी वो मोह़ब्बत की अदा सब के लिए है

 

उस रब्बे दो आलम की अत़ा सब के लिए है

 

जो फूल खिला देती है पथरीली ज़मीं में

सावन की भी पुरकैफ़ हवा सब के लिए है

 

उस रब्बे दो आलम की अत़ा सब के लिए है

टैग:
Muslim Life Pro App
Download
WhatsApp Group
Join Now