भाषा:
Get App

खोजें

वो सुनता है सबकी दुआ कर तो देखो

  • यह साझा करें:
Get it on Google PlayDownload on the App Store
वो सुनता है सबकी दुआ कर तो देखोतुम अपने नसीब आज़मा कर तो देखो सियाही गुनाहों की धूल जाए दिल से

वो सुनता है सबकी दुआ कर तो देखो
तुम अपने नसीब आज़मा कर तो देखो 

सियाही गुनाहों की धूल जाए दिल से
तुम आँखों से आंसू बहा कर तो देखो 

वो हय्यू , क़य्यूम , शह-रग से नज़दीक़
मुसीबत में उसको बुला कर तो देखो 

वो अल्लाह तुमसे मोहब्बत करेगा
नबी से वफ़ा तुम निभा कर तो देखो 

ज़मीं की तुम्हें बादशाही मिलेगी
अलम ला-इलाहा का उठा कर तो देखो 

ख़ुदा ख़ुद खरीदार होगा तुम्हारा 
शहादत के बाज़ार जा कर तो देखो 

महकने लगे रूह दिल शाद होगा
कली ज़िक्र-ए-रब की खिला कर तो देखो 

तिलालाओ शे'रों का गुलशन है शाहिद
भरो जोलियाँ मुस्कुरा कर तो देखो 

Muslim Life Pro App
Download
WhatsApp Group
Join Now